रोहतास- पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के समर्थन में लोग सड़क पर उतर आए और पवन सिंह का पुतला दहन किया गया. साथ ही और लोगों से ज्योति सिंह का समर्थन करने की अपील की गयी.
दरअसल, शनिवार को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि वह अपने पति से मिलने के लिए लखनऊ जा रही है.
रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह के लखनऊ आवास पर पहुंची तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी. पुलिस ने ज्योति सिंह को थाना चलने के लिए कहा. इसको लेकर जमकर बवाल हुआ.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि पवन सिंह उनके लिए पुलिस बुलाकर रखी थी. उनके साथ थाना चलने के लिए जोर जबरदस्ती की गयी.
उन्होंने लाइव वीडियो में रो-रोकर ये सारी बातें कह रही थी. सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो आने के बाद समर्थकों में पवन सिंह के प्रति गुस्सा देखने को मिला.
सोमवार को ज्योति सिंह के समर्थन में रोहतास में पवन सिंह का विरोध जताया गया. इस दौरान जन सुराज के नेता सहित कई लोगों ने पवन सिंह का पुतला दहन किया और कार्रवाई की मांग की. इस दौरान बीजेपी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए. पवन सिंह की तुलना रावण से की गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जन सुराज के नेता समीर कुमार ने बताया कि सबसे पहले पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा चुनाव के समय अपनी पत्नी को वोट के लिए समाज में घुमाकर इस्तेमाल किया. जैसे ही चुनाव सम्पन्न हुआ उसने पत्नी को त्याग दिया.
पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के खिलाफ वोट लेकर क्षेत्र की जनता का अपमान किया. फिर एनडीए नेताओं के चरणों मे चंदन-वंदन करने लगे, जिससे पूरा काराकाट के लोग शर्मिंदा हैं.
समीर कुमार ने कहा कि ज्योति सिंह बिहार की बहु-बेटी है. पवन सिंह ने जिस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया है, यह एक महिला के सम्मान के साथ मजाक है. जिसे यहां की जनता कभी सहन नहीं करेगी. कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्था के राजन सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह को किसी भी कीमत पर न्याय मिलना चाहिए.
बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच आरा कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. ज्योति सिंह की ओर से मांगे जा रहे मुआवजे पर बात नहीं बन रही है, जिसमें यह मामला उलझा हुआ है. पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों साथ नहीं रह रहे हैं.








