पटना- बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर के खिलाफ बेतिया दीवानी वाद न्यायालय में 125 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है. यह मुकदमा प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए पेट्रोल चोरी और अपमानजनक टिप्पणियों के जवाब में दायर किया गया है.
दरअसल, प्रशांत किशोर ने बीजेपी सांसद पर न केवल पेट्रोल चोरी का आरोप लगाया था, बल्कि उन्हें “टूटपुंजिया नेता” कहकर अपमानित भी किया.
इसके अलावा पीके ने दावा किया कि सांसद ने अपने पेट्रोल पंप के व्यावसायिक लाभ के लिए बेतिया के छावनी फ्लाई ओवर का अलाइनमेंट बदलवाया. इन आरोपों ने दोनों नेताओं के बीच तनाव को और बढ़ा दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सांसद जायसवाल ने प्रशांत किशोर के बयानों को आधारहीन और अपमानजनक बताते हुए पहले उन्हें लीगल नोटिस भेजा था. नोटिस में प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया कि उक्त पेट्रोल पंप उनके भाई का है.
लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सांसद पर बेतिया नगर निगम को पेट्रोल आपूर्ति में कथित घोटाले का आरोप लगाया और उन्हें “पेट्रोल चोर” तक कह डाला था.
इस मामले की सुनवाई 8 अक्टूबर को होने की संभावना है. सांसद के वकीलों का कहना है कि किशोर के बयान न केवल सांसद की छवि को धूमिल करते हैं, बल्कि जनता के बीच उनकी विश्वसनीयता को भी प्रभावित करते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








