डेस्क- पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. उनकी पत्नी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि पावर स्टार ने उन्हें घर में घुसने से रोक दिया है.
दरअसल, पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने बीते दिन सूचना दी थी कि वो पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ में उनके घर जाएंगी. लेकिन वो जब यहां पहुंचीं तो उनको ही सरप्राइज मिल गया. ज्योति का वेलकम करने के लिए वहां पुलिस मौजूद थी.
ज्योति ये देख सन्न रह गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए वहां की सच्चाई दिखाई. ज्योति ने वीडियो में बताया कि कैसे उनके पति पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR कराई है. ज्योति वीडियो रोती बिलखती दिखीं. उन्होंने इस दौरान जहर खाकर आत्महत्या करने तक की धमकी भी दे दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वीडियो में ज्योति बताती हैं- नमस्ते मैं हूं ज्योति सिंह और मैं अभी आ चुकी हूं पवन जी के घर पर. लेकिन उन्होंने हमारे खिलाफ पुलिस थाने में FIR की हुई है. मैं यहां आई थी क्योंकि आप लोगों ने बोला था कि भाभी आप जाइये देखते हैं कि कौन आपको वहां से निकालता है. आप उनकी पत्नी हैं.
ज्योति आगे सिसकते हुए पुलिस की ओर दिखाते हुए कहती हैं- उनकी पत्नी बनकर हम यहां पर आए थे और देख लीजिए ये लोग हमको थाने ले जाने आए हैं. अब आप जनता हैं, तो आप लोग फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा.
वीडियो के आखिर में ज्योति रोते-बिलखते जनता से कहती हैं- आज सिर्फ समाज के कहने पर मैं यहां पर आई थी, ये दिन देखने के लिए. अब अगर आप लोग इंसाफ नहीं करेंगे तो हमें किसी से कोई उम्मीद नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्योति धमकी देते हुए कहती हैं कि इसी घर में जहर खाकर मरूंगी. इसी घर से लाश जाएगी मेरी, ये कहकर जा रही हूं यहां से. अगर मैं थाने में जाती हूं, मैं एक सीधे घर की बहू-बेटी हूं तो मैं यहां ये जहर खाकर, मरकर निकलूंगी. बस बहुत हो गया. एक बेटी को आपलोग सरेआम घसीट रहे हैं.








