बिहार- बिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार का भारी विरोध हुआ है. सरकारी राशि के दुरुपयोग और कॉलेज घोटाले की जांच को लेकर उनके ही क्षेत्र के लोगों ने नारेबाजी की।
नारेबाजी कर रहे छात्रों का आरोप है कि विधायक ने गरीब बच्चों के लिए सरकारी फंड से बनने वाली सार्वजनिक लाइब्रेरी की राशि प्राइवेट आईटीआई कॉलेज को दे दी, जबकि यह पैसा सीधे गरीब बच्चों के लिए था। इसके अलावा, रोसड़ा यू आर कॉलेज में हुए 5 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग करने वाले छात्रों की शिकायतों को विधायक ने अनसुना कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान और बाद में जब विधायक बीरेंद्र कुमार अपनी गाड़ी में बैठे, तब युवाओं ने उनका घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “भोजखौका विधायक मुर्दाबाद” और “वीरेंद्र पासवान डूब मरो” जैसे नारे लगाए। इस विरोध ने विधायक की छवि को नुकसान पहुंचाया है और इलाके में उनकी पकड़ कमजोर होने का संकेत दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








