पटना- राजधानी पटना में शनिवार को एक बार फिर TRE-4 के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. लगातार वैकेंसी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे इन अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से अपनी रैली शुरू करने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन ने रोक दिया.
भारी बारिश के बावजूद अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी रहा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. शनिवार सुबह जैसे ही अभ्यर्थी पटना कॉलेज परिसर से निकले, पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
छात्रों ने वहीं जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद होने के कारण अभ्यर्थी कॉलेज परिसर से बाहर नहीं निकल सके. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और पटना कॉलेज के बाहर का माहौल छावनी में बदल गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात ही छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. दिलीप ने हिरासत से ही संदेश जारी कर अभ्यर्थियों से अपील की थी कि वे अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरें और शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखें. उन्होंने कहा था कि 1,20,000 पदों पर बहाली की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा.








