डेस्क- नोएडा, दिल्ली, पटना और यूपी के जौनपुर समेत कई शहरों में अचानक हुई झमाझम बारिश ने रामलीला मैदानों में खड़े पुतलों और आयोजन को प्रभावित कर दिया. मैदानों में खड़े पुतले जलने से पहले ही धराशायी होते नजर आये.
नोएडा के रामलीला मैदान में तेज बारिश शुरू होते ही रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले पानी में भीगने लगे. दर्शक बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे.
बारिश ने मेले में अव्यवस्था फैलाते हुए आयोजन को प्रभावित किया. कई लोग पुतले का दृश्य देखने आए थे, लेकिन बारिश के कारण उन्हें मैदान छोड़कर लौटना पड़ा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ स्थित रामलीला मैदान में भी बारिश ने त्योहार का रंग फीका कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले ही भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे रावण के पुतले भीग गए.
लाल किले स्थित रामलीला आयोजन में भी बारिश ने बाधा डाली. यहां भी पुतले भीगने शुरू हो गए, जिसके बाद आयोजकों ने किसी तरह उन्हें ढकने की व्यवस्था की.
दिल्ली के लव-कुश रामलीला के मैदान से आए वीडियो में भारी बारिश के चलते लोग खुद को बचाने के लिए कुर्सियों, होर्डिंग्स और विभिन्न कवर के नीचे खड़े नजर आए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दर्शकों का उत्साह और पुतलों के दहन का आनंद मौसम की इस मार झेलते हुए भी कायम रखने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बारिश ने त्योहार के रंग में खलल डाला.
यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित रामलीला मैदान में भी भारी बारिश के बीच रावण का पुतला दहन किया गया. बारिश के कारण पुतला गिर गया, लेकिन आयोजकों ने उसे वहीं दहन कर दिया.
इस दौरान दर्शकों ने छाता लेकर और बारिश में भीगते हुए रावण दहन का दृश्य देखा. पटना में भी भारी बारिश के कारण रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया..








