मोतिहारी- कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी आज बिहार में थीं जहां उन्होंने ने मोतिहारी के गांधी मैदान में ‘हर घर अधिकार यात्रा’ को संबोधित किया। बिहार में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
प्रियंका ने सबसे पहले मंच से लोगों से पूछा- का हाल बा, हाल बदलने का समय आ गया है। बदलाव का वक्त है। बदलाव लाओ।’ उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 70 साल में जनता के अधिकारों को मजबूत किया। आपकी शक्ति को मजबूत किया। हमारी सरकार में यहां से IAS निकलते थे, आज यहां से सिर्फ मजदूर निकल रहे हैं।
नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 20 साल की NDA सरकार चुनाव से कुछ दिन पहले पैसे देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। यह सम्मान नहीं है, सम्मान तब होगा जब सही मानदेय मिलेगा, बेटियां सुरक्षित महसूस करके पढ़ने जाएंगी, लेकिन मोदी-नीतीश यह सम्मान नहीं दे सकते।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अडाणी, अंबानी को मोदी का दोस्त बताया। कहा- आज देश में बड़े-बड़े उद्योग अडाणी और अंबानी के हैं। ये किसके दोस्त हैं। मोदी जी के दोस्त हैं। इनका एक और दोस्त है जिसने आपके मखाने पर टैक्स लगाया है। मोदी जी उनके हाथ पकड़कर चलते हैं।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के रिश्तों का भी जिक्र किया। प्रियंका ने ये भी कहा, ‘सत्ता में 20 सालों से वोट चोर बैठे हुए हैं।’ उन्होंने कहा, BJP की निकम्मी सरकार को भगाओ और नई सरकार लाओ, जो आपके लिए काम करे।
आप गर्व से कह सको कि मैं बिहारी हूं। मुझे बिहार में नौकरी मिले। मेरा परिवार बिहार से बाहर ना जाए। प्रियंका ने लोगों से कहा, ‘महागठबंधन को ही जिताना। इसमें आपका ही फायदा है।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








