पटना- लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अब कभी भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ज्वाइन नहीं करूंगा. मैं गीता, कृष्ण भगवान की कसम खाता हूं कि दोबारा आरजेडी में नहीं जाऊंगा.
जब तेज प्रताप से यह सवाल पूछा गया कि तेजस्वी ने कहा कि उन्हें पार्टी टिकट नहीं देगी. इस पर तेज प्रताप ने कहा कि, जब घर वापसी हो जाएगी तो जनता के दुख दर्द का क्या होगा? इसलिए आरजेडी में मैं दोबारा नहीं जाऊंगा.
जब तेज प्रताप से सवाल पूछा गया कि तेजस्वी ने भी कहा है कि महुआ से जब भी कोई लड़ेगा तो आरजेडी का सदस्य लड़ेगा. ऐसे में उन्होंने साफ कर दिया है कि तेज प्रताप के लिए अब दरवाजे बंद है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस पर तेज प्रताप ने कहा कि ”मेरी राह अलग है, मुझे सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाना है. किसी को मुझे मेरे काम को गिनाने की जरूरत नहीं है. तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं उन्हें आशीर्वाद है.
बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था. यही नहीं घर से भी बेदखल कर दिया था. इसके बाद तेज प्रताप यादव अपनी अलग राह पर चल पड़े हैं.
इस बीच टीम तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल) के बैनर तले तेज प्रताप बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक चुके हैं. कई पार्टियों से उन्होंने गठबंधन भी किया है. सभी 243 सीटों पर उतरने का ऐलान किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव इस बार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसपर सबकी निगाह टिकी हुई है. क्योंकि वह वैशाली के महुआ में भी काफी एक्टिव दिख रहे हैं, जहां से वह पहले विधायक हुआ करते थे.








