पटना- तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि तेज प्रताप यादव को आरजेडी का सिंबल नहीं दिया जाएगा.
दरअसल, तेजस्वी यादव समस्तीपुर के रोसड़ा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक चैनल से बातचीत के दौरान यह बात कही. हालांकि तेजस्वी ने यह जरूर कहा कि हमारी अपनी पार्टी है, अपना विचारधारा है. हम तो सभी को शुभकामना देते हैं.
हालांकि तेज प्रताप यादव भी चुनाव को लेकर काफी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर से लेकर महुआ और राघोपुर तक दबिश बनाकर रखे हुए हैं. बाढ़ से प्रभावित लोगों तक अनाज पहुंचा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, इसी साल मई महीने के अंतिम सप्ताह में अनुष्का यादव प्रकरण के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. साथ ही घर से भी बेदखल कर दिया था.
इसके बाद तेज प्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की. हालांकि वह इसका खुलासा नहीं किए हैं कि हसनपुर से भाग्य आजमाएंगे या फिर अपने पुराने विधानसभा महुआ से. वैसे तेज प्रताप ने कई पार्टियों से भी गठबंधन किया है. अब इसका क्या परिणाम होगा यह तो आने वाले विधानसभा चुनाव में ही पता चलेगा.








