पटना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लेकर पटना हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। हाई कोर्ट ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पेज से शेयर हुए वीडियो को तत्काल हटाने का आदेश दिया है।
पिछले दिनों कांग्रेस के सोशल मीडिया पेज से एक AI वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां दिखाया गया था। वीडियो में पीएम मोदी की मां उनके सपने में आकर उनसे बात करते हुए दर्शाया गया है। AI वीडियो में मां और बेटे के बीच काल्पनिक बातचीत को दिखाया गया है।
यह वीडियो सामने आने के बाद से बीजेपी लगातार नाराजगी जाहिर कर रही है। बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि कांग्रेस और उनके नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को गाली देने की आदत हो गई है। कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। बीजेपी ने इस वीडियो को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पद्मश्री मथुरभाई सवानी ने भी इस AI वीडियो पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा था- इस तरह की तकनीक का दुरुपयोग हमारे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। ऐसे AI वीडियो बनाने के लिए सख्त नियम और कानून बनाने की जरूरत है।’
दरअसल, बिहार कांग्रेस ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर एक एआई वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में दिखाया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां अनके सपने में आती हैं और उनसे बात करती हैं। पीएम मोदी की दिवंगत मां का एआई वीडियो जारी करने के बाद इसको लेकर कांग्रेस की खूब निंदा हो रही है। बीजेपी समेत विपक्ष ने भी इसके लिए कांग्रेस की आलोचना की थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








