रांची- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक देश भर में ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ चलेगा. झारखंड में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं.
इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को इंदौर से करेंगे, जबकि झारखंड में पंचायत स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हर जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार अभियान के तहत विशेष फोकस महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर होगा. राज्यभर में आयोजित होने वाले इन स्वास्थ्य कैंपों में ब्लड डोनेशन, बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त स्क्रीनिंग अनिवार्य रहेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महिलाओं को पोषण और आहार संबंधी विशेष जानकारी भी दी जाएगी. इसके अलावा आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड जैसे स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज मौके पर ही बनाए और वितरित किए जाएंगे.








