पूर्णिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. पीएम ने कहा कि सीमांचल में घुसपैठिये के कारण डेमोग्राफी बदलती जा रही है. इसीलिए उन्होंने लालकिला से इन्हें भारत से बाहर निकालने की बात की थी.
उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस के लोग घुसपैठियों को बचाने का काम कर रहे हैं. उन्हें बचाने के लिए नारे लगा रहे हैं लेकिन पूर्णिया की धरती से इन लोगों को कहना चाहता हूं कि कान खोलकर सुन लो, जो भी घुसपैठिया है उसे बाहर जाना ही होगा.
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार, बंगाल, असम जैसे कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है लेकिन, वोटबैंक का स्वार्थ देखिए, कांग्रेस-आरजेडी और उनके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं. उन्हें बचाने में लगे हैं और बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आए घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार को विकास करते देखकर कांग्रेस और राजद ने फिर बिहार को बदनाम करने की ठान ली है. ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते. जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की चिंता रही हो, वो गरीब के घर की चिंता क्यों करें?
कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसा भेजती है तो 85 पैसा बीच में ही लूट जाता है. कांग्रेस-आरजेडी की सरकार में सीधे गरीब के खाते में पैसे नहीं आ पाते थे. लालटेन जलाकर वो पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेता था.
मोदी ने कहा कि अभी आपने देखा होगा कि आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है. इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है. इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है और बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है. आरजेडी और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है लेकिन, अब एनडीए सरकार में स्थिति बदल रही है. अब ये क्षेत्र विकास के फोकस में है.








