मुजफ्फरपुर- राजद MLC उर्मिला ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. शनिवार को मुजफ्फरपुर के कांटी में आयोजित राजद की जनसभा में पार्टी की एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लाख रुपए का कलम रखेंगे और कहेंगे कि हम फकीर हैं.
शादीशुदा आदमी होकर झूठ बोलते हैं, अरे झूठा प्रधानमंत्री जी, शादीशुदा आदमी. कंगना रनौत और स्मृति ईरानी से जाकर मिल लीजिएगा, कितना बड़ा साधु बाबा है. चुनाव आयोग के कहने पर ही इन्हें याद आया कि जसोदा बहन उनकी पत्नी हैं. ऐसा झूठा आदमी जो जनता को ठगते-ठगते अपनी पत्नी को भी ठग दे, उस पर भरोसा कैसे किया जाए.
उर्मिला ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में भारी फर्क है. उन्होंने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है. ठाकुर के इस बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








