पटना- पटना पुलिस ने पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए सगुना मोड़ के पास से 8 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से देशी कट्टा, पिस्टल, कारतूस और वाहन बरामद किए।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियारबंद अपराधी खगौल स्टेशन की ओर से पटना की तरफ किसी बड़ी वारदात के इरादे से आ रहे हैं। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी दौरान दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार आठ लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिन्हें बल प्रयोग कर पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। 04 देशी कट्टा, 02 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी और 05 स्मार्टफोन बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 1. चंदन कुमार (21 वर्ष), पिता- राम कुमार सिंह, निवासी महदीनगर, समस्तीपुर, वर्तमान पता- मीठापुर, पटना, 2. टुनटुन यादव (35 वर्ष), पिता- शिवनंदन राय, निवासी इन्द्रानगर, थाना कंकड़बाग, पटना, 3. सुमित कुमार उर्फ कल्लु उर्फ RDS (27 वर्ष), पिता- राकेश कुमार, निवासी न्यू विगरापुर, थाना जक्कनपुर, पटना, 4. कुमार अमरजीत यादव उर्फ छोटु (22 वर्ष), पिता- सत्येन्द्र प्रसाद यादव, निवासी अवस्थी चौक, थाना गौरीचक, पटना, 5. राहुल कुमार (23 वर्ष), पिता- दीनानाथ राय, निवासी रामविलास चौक, थाना कंकड़बाग, पटना, 6. मनीष कुमार (29 वर्ष), पिता- रामनिरेखन राय, निवासी नया टोला सगुना, थाना दानापुर, पटना, 7. योगी कुमार (29 वर्ष), पिता- महेन्द्र प्रसाद, निवासी मुगिया चक, थाना हिलसा, नालंदा और 8. राधेश्याम प्रसाद (40 वर्ष) के रूप में हुई है।








