मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर के अहियापुर में वार्ड पार्षद उमेश गुप्ता पर किशोरी से दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर वार्ड पार्षद ने एक महिला सहयोगी के साथ मिलकर बच्ची कोझांसे में लिया और 2 साल तक यौन शोषण किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि आरोपी वार्ड पार्षद ने अपने एक महिला सहयोगी के सहयोग से 15 वर्षीय किशोरी का दो साल से यौन शोषण करता रहा था। जिसके बाद से वार्ड सदस्य से तंग आकर किशोरी ने मामले की शिकायत अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित किशोरी का एसकेएमसीएच में मेडिकल जांच कराया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की.मामले की जांच की जिम्मेदारी महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है. फरार आरोपी वार्ड पार्षद को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








