गया- बिहार के गयाजी में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ था. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंत्री श्रवण कुमार और संतोष कुमार सुमन शामिल हुए थे.
कार्यक्रम के दौरान जब सभी लोग अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ रहे थे, तभी अचानक अश्विनी चौबे गिर पड़े. उनके नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल सोमवार को शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र स्थित रंगलाल हाई स्कूल मैदान में एनडीए का सम्मेलन था. जहां स्वागत समारोह चल रहा था. इसी बीच जब अश्विनी चौबे स्वागत के बाद अपनी कुर्सी पर बैठने लगे तो धड़ाम से गिर पड़े. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. हालांकि एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उनको सहारा देकर उठाया और फिर से कुर्सी पर बैठाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि स्वागत के बाद अश्विनी चौबे अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए जैसे ही पीछे की ओर झुके, अचानक किसी ने कुर्सी खींच दी. कुर्सी खींचते ही वे कुर्सी की बजाय जमीन पर जा गिरे. पूर्व केंद्रीय मंत्री के गिरने के बाद हालांकि कुछ नेता हंसते हुए भी नजर आए.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के जमीन पर गिरने के बाद तुरंत एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ता ने उनको सहारा देकर उठाया. इसके बाद वे कुर्सी पर बैठे.
हालांकि इस घटनाक्रम के बाद भी अश्विनी चौबे शांत दिखे. उन्होंने इस घटना पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. वहीं अपने संबोधन में अश्विनी चौबे लालू परिवार पर बरसते नजर आये.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








