पटना- पटना पुलिस ने बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने छापेमारी कर 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास एक ऑटोमैटिक राइफल, एक देशी पिस्टल, 49 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. हथियारों के बल पर ये अपराधी अवैध बालू खनन और रंगदारी वसूली कर रहे थे.
जानकारी अनुसार, अहमदाबाद सोन नदी क्षेत्र में अनीश कुमार और उसके साथियों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों के बल पर अवैध बालू खनन कराया जा रहा था. नाव चालकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैलाने के लिए खुलेआम हथियार लहराए जा रहे थे.
गुप्त सूचना मिलने के बाद पटना वेस्ट एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तुरंत छापेमारी कर छह अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है. ये सभी आरोपी भोजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








