पटना- चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दूसरे चरण में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
ये बसें खासतौर पर महिलाओं के लिए हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें सीसीटीवी, जीपीएस, पैनिक बटन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन शामिल हैं. नई बसों के साथ बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में ई-टिकटिंग की सुविधा भी शुरू हुई है.
नई बसों के आगमन से महिलाओं की आवाजाही और भी सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है, जिससे बिहार में महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी.इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग की सुविधा की भी शुरुआत की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीतीश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में चार प्रमुख शहर पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में महिलाओं के लिए विशेष ‘पिंक बस सेवा’ शुरू करने की घोषणा की थी.
योजना के पहले चरण में मई 2025 में 20 सीएनजी पिंक बसों की शुरुआत की गई थी, जिनमें से आठ बसें पटना में संचालित की जा रही हैं. अब दूसरे चरण में 80 नई बसें जुड़ने से महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन और भी सुलभ हो गया है.
पटना में यह बसें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन, गांधी मैदान से एम्स, मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस और सगुना मोड़ जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़ती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथ ही नेहरू पथ और एम्स मार्ग पर भी इनका संचालन हो रहा है. अब नई बसों के शामिल होने से अशोक राजपथ, राजेन्द्र नगर और कंकड़बाग जैसे क्षेत्रों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा.








