पटना- राजधानी पटना में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों को लंबे समय से ठग रहा था. आरोपी की पहचान फुलवारी शरीफ निवासी असलम अहमद के रूप में हुई है. वह खुद को ADG रैंक का अधिकारी बताता था और लोगों को सरकारी काम कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था.
असलम न सिर्फ आम लोगों बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी अपना निशाना बनाता था. वह सरकारी दफ्तरों में फोन कर खुद को मुख्यालय में तैनात अधिकारी बताता और आदेश देने के अंदाज में बात करता. उसकी भाषा और अंदाज एक असली अफसर जैसा था, जिससे लोग भ्रम में आ जाते थे और ठगी का शिकार हो जाते थे.
पुलिस के मुताबिक, असलम ने सबसे ज्यादा ठगी सरकारी अमीनों से की. वह उन्हें ट्रांसफर, प्रमोशन या जांच से बचाने के नाम पर डराता और उनसे मोटी रकम वसूलता. कई मामलों में उसने सुविधा शुल्क और मदद के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
असलम अक्सर खुद को मुख्यालय में तैनात बता कर लोगों को यह यकीन दिलाता था कि वह बड़ा अफसर है और उसकी बात नहीं मानी तो नौकरी खतरे में पड़ सकती है. यही डर लोगों को उसकी बातों में फंसाता था.
उन्होंने बताया कि असलम की करतूतों की शिकायत लगातार पुलिस तक पहुंच रही थी जिसके बाद जांच शुरू हुई. अब तक 8 से 10 पीड़ित सामने आ चुके हैं, जिन्होंने बताया कि कैसे असलम ने उन्हें बड़ा अधिकारी बनकर झांसे में लिया और पैसा लेकर गायब हो गया.
पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके पास से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया है. इनमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और चैट्स मिले हैं, जो उसके फर्जीवाड़े की पुष्टि करते हैं. इन डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








