डेस्क- गुजरात में शनिवार को दुखद हादसा हो गया। पंचमहल जिले के प्रसिद्ध यात्रा धाम पावागढ़ में रोप-वे टूटा गया। यह रोप-वे मंदिर में चल निर्माण कार्य के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहा था।
हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 मजदूर और अन्य 2 लोग शामिल हैं। पंचमहल डीएसपी डॉ. हर्ष दुधात ने घटना की जानकारी दी। हादसे की वजह तार टूटना बताया जा रहा है। सभी मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, इस गुड्स रोप-वे का उपयोग मांची इलाके से मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर रोप-वे की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे ने पावागढ़ में चल रहे विकास कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








