धनबाद- बीसीसीएल एरिया 4 अंतर्गत अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी की ओपन कास्ट परियोजना मे शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है. ओबी स्लाइड होने की वजह से सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी है. वाहन में चार से पांच मजदूर सवार थे, जिनके पानी से भरे खदान में गिरने की बात कही जा रही है. अब तक तीन मजदूरों के शव बरामद किये गए हैं.
अब एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. फिलहाल एनडीआरफ की टीम घटना स्थल का मुआयना कर रही है. जिस जगह ये हादसा हुआ है वह काफी खतरनाक इलाका है. यहां खदान में फिसलन का खतरा बना हुआ है.
सैकड़ों फीट नीचे खाई के अंदर उतरने में एनडीआरएफ की टीम को परेशानी उठानी पड़ सकती है. पत्थरों और चट्टानों के टुकड़े नीचे गिर सकते हैं. जिसके कारण एनडीआरएफ की टीम को भी खतरा हो सकता है. जिसे लेकर एनडीआरएफ की टीम खदान का मुआयना कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जो शव बाहर निकाले गए हैं, उसकी पहचान आउटसोर्सिंग कर्मी अमन कुमार, स्वरूप गोप और अमित भगत के रूप में हुई है. लापता कर्मियों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाई गई है. जहां लापता कर्मियों की तलाश की जा रही है.
इधर, घटना को लेकर बीसीसीएल के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहें हैं. हालांकि रेस्क्यू खत्म होने के बाद बीसीसीएल के द्वारा एक टीम गठित करने की बात कही जा रही है.
गठित टीम घटना की जांच करेगी. घटना के बाद भी इस जगह पर लगातार लैंड स्लाइडिंग हो रही है. जिसके चलते लोगों को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम तैनात है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








