धनबाद- झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कानूनी मुश्किलों में घिर गई हैं. अधिवक्ता गजेन्द्र कुमार व वकार अहमद ने उनके खिलाफ धनबाद के CJM कोर्ट में मुकदमा दायर किया है.
आरोप है कि पूर्णिमा नीरज सिंह ने हाल ही में कैंडल मार्च के दौरान न्यायपालिका और न्यायाधीश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. इस बयान से अधिवक्ताओं और न्यायिक बिरादरी में आक्रोश है.
अधिवक्ता गजेन्द्र कुमार और वकार अहमद ने कहा कि पूर्णिमा सिंह ने सार्वजनिक रूप से न्यायपालिका को अन्यायपालिका कहकर संबोधित किया और न्यायाधीश पर चश्मे का पावर बढ़ाने जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की. वकीलों के मुताबिक यह वक्तव्य न केवल असंवेदनशील है, बल्कि न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है. किसी भी जनप्रतिनिधि को इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल पूर्व भाजपा नेता संजय सिंह की रिहाई के विरोध में आयोजित किया गया था. संजय सिंह पर साल 2017 में हुए चर्चित हत्याकांड में आरोप लगे थे. इस हत्याकांड में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और पूर्णिमा नीरज सिंह के पति नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
लेकिन हाल ही में अदालत ने सबूतों के अभाव में संजय सिंह को बरी कर दिया. इसी फैसले का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेता और उनके समर्थक सड़कों पर उतरे और मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किया. इसी दौरान कथित रूप से पूर्णिमा सिंह ने जज और न्यायपालिका को लेकर टिप्पणी कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








