पटना- 16 दिनों से चलने वाले वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन हो गया. इस मौके पर पटना में इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए.
इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, महाराष्ट्र में NCP, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव को चोरी किया गया था.
तकरीबन 1 करोड़ नए मतदाता को लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं. हमारे गठबंधन को जितने मत लोकसभा चुनाव में मिले उतने ही विधानसभा में मिले लेकिन सारे के सारे नए मत भाजपा के खाते में गए. क्यों?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की. बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी.”
राहुल गाँधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप को वोट चोरी रोकना होगा. राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वे एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं जो किसी हाइड्रोजन बम से कम नहीं होगा.
उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के लोग तैयार हो जाए क्योंकि अब मैं हाइड्रोजन बम ला रहा हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








