डेस्क- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश के चलते धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल पर लैंडस्लाइड हो गई। 19 कर्मचारी अंदर फंस गए थे, जिनमें से 8 को बाहर निकाल लिया गया है। 11 को निकालने का काम जारी है।
उत्तराखंड में धारचूला के SDM जितेंद्र वर्मा ने बताया कि धौलीगंगा पावर स्टेशन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। टनल से निकलने वाले रास्ते पर लगातार मलबा आ रहा है। जिसे BRO की मदद से हटाया जा रहा है। मौके पर पर्याप्त मशीनरी व सुरक्षा बल तैनात हैं। सुरंग के अंदर किचन और खाने की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है।
उधर पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं मानसा के जवाहरके गांव में बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। उधर राजस्थान के हनुमानगढ़ में स्थित भटनेर दुर्ग की दीवार बारिश की वजह से ढह गई। हेल्थ डिपार्टमेंट और अन्य विभागों ने कर्मचारियों की छुटि्टयां कैंसिल कर दी।
इधर, IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सितंबर में उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








