पटना- तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है और उनकी सरकार को “नकलची सरकार” करार दे रहे हैं. इस बार पलटवार करने के लिए खुद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सामने आए. निशांत ने न सिर्फ तेजस्वी यादव को पुरानी बातें याद दिलाईं, बल्कि अपने पिता के कामों की लंबी फेहरिस्त भी गिनाई.
निशांत कुमार ने तेजस्वी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तेजस्वी जी कहते हैं कि ये नकलची सरकार है, लेकिन 2005 से अब तक जितने भी काम हुए हैं, क्या वे सब नकल हैं? मेरे पिता जी नकल नहीं, काम करते हैं.
जनता ने भी बार-बार इसे महसूस किया है. इसलिए 2025 में भी जनता फिर से नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाएगी.” उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को आरोप लगाने से पहले जमीन पर हुए कामों को देखना चाहिए. “जब इतने सालों से सरकार ने सड़कों, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में काम किया है, तो इसे नकल कैसे कहा जा सकता है?”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत कुमार ने प्रेस से बातचीत के दौरान अपने पिता के कामों का सिलसिलेवार ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदलने के लिए कई बड़े कदम उठाए.
राहुल गांधी के हालिया बयानों और बिहार यात्रा को लेकर भी निशांत ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि यह मामला निर्वाचन आयोग का है और वही देख रहा है.
“हम कानून और नियम में विश्वास रखते हैं. राहुल गांधी क्या कह रहे हैं या क्या यात्रा निकाल रहे हैं, इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है. लेकिन अंतिम फैसला जनता करती है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत ने साफ कहा कि बिहार की जनता जानती है कि नीतीश कुमार ने उनके लिए कितना काम किया है. “विपक्ष सिर्फ आरोप लगाता है, लेकिन विकास के मामले में कोई ठोस विकल्प नहीं देता. जनता समझदार है और 2025 में फिर से मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को ही चुनेगी.








