डेस्क- एनडीए ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए सी.पी.राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार (17 अगस्त 2025) को ये निर्णय लिया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA के उम्मीदवार का समर्थन किया. एक्स पर पोस्ट कर जीतन राम मांझी ने कहा, “हम उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का पूरा समर्थन करते हैं. हम सड़क से लेकर संसद तक एनडीए के साथ खड़े हैं.”
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होनी है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है तो वहीं 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मति से हो जिसके लिए हमने विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से एनडीए की ओर से उम्मीदवार के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे.
तमिलनाडु के तिरुप्पुर में 20 अक्टूबर 1957 को जन्मे सीपी राधाकृष्णन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत RSS और जनसंघ से की. साल 1998 और 1999 में वे कोयम्बटूर से लोकसभा सांसद चुने गए. उन्होंने 2003 से 2006 तक तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष का पद संभाला. सीपी राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल है. इससे पहले वे फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहा चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








