पटना- राजधानी पटना की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सारिका राय के अस्पताल में 15 अगस्त और 16 अगस्त (जन्माष्टमी) के संयोग में 63 बच्चों का जन्म हुआ. इन नवजातों के आगमन ने जन्माष्टमी की खुशी को दोगुना कर दिया और अस्पताल का माहौल उत्सव में बदल गया.
अस्पताल में जन्म लेने वाले 63 बच्चों में 32 लड़कियां और 31 लड़के शामिल हैं. गायनेकोलॉजिस्ट डॉ हिमांशु राय ने कहा कि यह संतुलित लिंगानुपात अपने आप में एक सकारात्मक संदेश है.
वहीं, 11 बच्चों का जन्म सिजेरियन के जरिए हुआ, जबकि बाकी नॉर्मल डिलीवरी से हुए हैं. जन्माष्टमी के मौके पर अस्पताल में बड़ी संख्या में बच्चों के जन्म की खुशी साझा करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक छोटा-सा बेबी शो भी आयोजित किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसमें नवजातों के परिवारों ने हिस्सा लिया और नवजात को गोद में लेकर और उसे कृष्ण के बाल रूप में सजाकर सामूहिक रूप से इस यादगार पल का जश्न मनाया. अस्पताल के वातावरण में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला.








