पटना- पटना के बांस घाट पर गंगा नदी में डूबने से मंदिरी के रहने वाले मोहम्मद शमशेर की मौत हो गयी। वहीँ, नाराज लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।
बताया जा रहा कि मंदिरी के रहने वाले 40 वर्षीय मोहम्मद शमशेर अपने दोस्त सन्नी के साथ नहाने गया हुआ था। स्नान करने के दौरान दोनों गंगा नदी के गहरे पानी में डूबने लगे। तभी सन्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगा.
उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने किसी तरह सन्नी को तो डूबने से बचा लिया लेकिन मोहम्मद शमशेर को नहीं बचा सके। इस दौरान बांस घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दो घंटे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की जिसके बाद शमशेर की लाश गंगा नदी से बरामद किया गया। शमशेर की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई मोहम्मद शमशाद का आरोप है कि भाई की खोजबीन काफी देरी से शुरू हुई जिसके कारण उनकी मौत हो गयी।
वही पत्नी कुरैशी खातून का कहना है कि यदि समय से खोजबीन हुई होती तो शमशेर की जान बच सकती थी। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने करीब 3 घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित ह
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








