पटना- बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनमें कई ऐसे भी अधिकारी हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है. कई जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारियों की भी पोस्टिंग की गई है.
पटना के पालीगंज समेत सात अनुमंडलों के एसडीओ को हटाकर उन्हें डीटीओ की जिम्मेदारी दी गई है. सहरसा में सुजीत कुमार बरनवाल, अरवल में अमनप्रीत सिंह, किशनगंज में दीक्षित श्वेतम, रोहतास में राकेश कुमार सिंह, नालंदा में राहुल सिंह, भोजपुर में अमित कुमार, जहानाबाद में अविनाश कुमार, औरंगाबाद में सुनंदा कुमारी, बेगूसराय में राजीव कुमार, सुपौल में डॉक्टर संजीव कुमार सज्जन, सीतामढ़ी में प्रशांत कुमार और शेखपुरा में बेबी कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








