रांची- रांची के हिंदपीढ़ी में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मरकर हत्या कर दी. लोगों ने घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के साथ स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में घायल अवस्था में युवक को अस्पताल भेजा गया लेकिन युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई.
गोलीबारी में मारे युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है. साहिल के परिजनों का आरोप है कि असलम के परिजनों द्वारा साहिल की हत्या कराई गयी है. आसिफ के द्वारा साहिल को लगातार धमकी दी जा रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जेल के अंदर असलम और साहिल की मारपीट भी हुई थी. परिजनों के अनुसार, एक महीने पहले साहिल जेल से छूटकर बाहर आया था और आरोपियों के द्वारा साहिल की हत्या करा दी गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.








