देवघर- गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनके समर्थकों के खिलाफ देवघर के बाबा धाम थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह एफआईआर पंडा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कार्तिक ठाकुर ने 7 अगस्त यानी गुरुवार को दर्ज करायी है. निशिकांत दुबे और उनके समर्थकों पर मंदिर में जबरने घुसने का आरोप लगाया गया है.
शिकायतकर्ता पंडा कार्तिक ठाकुर ने बताया कि 2 अगस्त को जब सांसद मनोज तिवारी और सांसद निशिकांत दुबे शाम को मंदिर पहुंचे तो निशिकांत दुबे और उनके समर्थक निकास द्वार से मंदिर के अंदर जबरन घुसने लगे.
मंदिर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो सांसद और उनके समर्थक सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए और नियमों को तोड़ते हुए अंदर जाने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुरक्षाकर्मियों के रोकने की कोशिशों के बावजूद दोनों सांसद और उनके समर्थक गर्भगृह की ओर चले गए. जिससे मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई और कुछ देर के लिए पूजा भी बाधित हुई. इसीलिए उन्होंने 7 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई.
एफआईआर के मामले में सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने के लिए शनिवार को थाने गये थे. देवघर में बाबा मंदिर थाने की पुलिस ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया.
गिरफ्तारी देने बाबा मंदिर थाने पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे को पुलिस ने बताया कि बाबा मंदिर प्रकरण केस में सीधी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है. इस मामले में 3 बार नोटिस दिये जाने के बाद ही किसी कार्रवाई का प्रावधान है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शनिवार होने की वजह से कोर्ट बंद है. इसकी वजह से कोर्ट में अभी तक एफआईआर की कॉपी भी नहीं पहुंची है. करीब आधे घंटे तक थाने में रहने के बाद सांसद निशिकांत दुबे वापस लौट गये








