रांची- झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 209 के दो जवान घायल हो गए. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची के राज अस्पताल लाया गया.
घायलों की पहचान राम प्रवेश सिंह और छोटू कश्यप के रूप में हुई है. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि एक जवान को गंभीर चोटें आईं. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया.
घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. रांची हवाई अड्डे से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोनों जवानों को राज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों जवानों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने दीघा इलाके में सैनिटाइजेशन और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. नक्सलियों की तलाश में जंगल के विभिन्न हिस्सों में छानबीन की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने पहले से ही क्षेत्र में आईईडी बिछा रखा था, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








