पटना- चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेजकर 2-2 EPIC नंबर पर जबाव माँगा है. नोटिस में तेजस्वी यादव को एपिक कार्ड की मूल कॉपी उपलब्ध करने को कहा गया है.
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर के पत्रांक 226 दिनांक 3 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से एपिक नंबर की मूल प्रति मांगी गई है.
पत्र में लिखा गया है कि एपिक कार्ड की मूल कॉपी तत्काल उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इसकी गहन जांच की जा सके. अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि ‘दिनांक 2 अगस्त को आयोजित प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने अपना नाम प्रारूप मतदाता सूची में अंकित नहीं होने की बात कही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांचोंपरांत यह पाया गया कि उनका नाम मतदाता केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है.
बता दें कि तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि SIR के बाद उनका नाम निर्वाचन आयोग के साइट पर नहीं दिख रहा है. उन्होंने अपना ईपिक नंबर RAB2916120 बताते हुए कहा था कि निर्वाचन आयोग के साइट पर जब अपना नाम खोज रहे हैं तो वह नो फाउंड शो कर रहा है. ‘मैं अब चुनाव कैसे लड़ूंगा’
तेजस्वी यादव के इस आरोप का खंडन करते हुए जिला प्रशासन ने सबूत पेश किया था. जिसमें मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम दिख रहा है. इसमें उनकी तस्वीर के साथ पिता लालू प्रसाद का भी नाम दर्ज है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








