पटना- बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने और सभी सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया.
छात्र नेता दिलीप के कॉल पर सुबह से ही पटना कॉलेज से सैकड़ों की संख्या में छात्र जुलूस की शक्ल में निकल पड़े. उनका काफिला मुसल्लहपुर हाट होते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़ा.
प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने जेपी गोलंबर और सीएम हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आंदोलनकारी छात्रों ने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रचार करेंगे. छात्रों का कहना था कि वोट बिहारी देता है और नौकरी पहाड़ी लोगों को मिलेगी तो यह नहीं चलेगा.
कुछ ही महीना में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में वह नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि युवाओं के हित में डोमिसाइल नीति लागू करें. ऐसा अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं तो वह हम उनके समर्थन में गांव-गांव घूम-घूम कर वोट मांगेंगे .
अगर डोमिसाइल लागू नहीं होता है तो विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का विरोध करेंगे. उन्हें 90% डोमिसाइल चाहिए और राज्य के सभी सरकारी नौकरी में यह डोमिसाइल लागू चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








