डेस्क- ज्वेलरी शॉप से 1.5 करोड़ के आभूषण लूट के मामले में पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसआईटी ने बिहार के वैशाली जिले से रोनित राय और नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है. जब पुलिस ने अपराधी नवीन कुमार के किराए के मकान की तलाशी ली तो लूटे गए गहने वहीं पर रखे थे.
इससे पहले, मामले की जांच कर रही एसआईटी ने लूट में शामिल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया था. सभी अपराधी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. इस दौरान एसआईटी ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की थी.
बोकारो एसपी ने बताया कि बरामद किए गए जेवरात में सोने जैसे दिखने वाले 3 छोटे-बड़े हार, 5 कंगन, 4 मंगलसूत्र, 5 महिलाओं की अंगूठी, 25 जोड़ी कान की बालियां, चांदी जैसे 19 बिछियाा और 25 ग्राम चांदी शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पूर्व में भी लूट के मामले में इन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के तहत बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के दम पर, दुकान से 1.5 करोड़ रुपये के कीमत वाले सोने और चांदी के गहनों की लूट की थी. अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे. लूट की घटना के बाद चास थाना में मामला दर्ज किया गया था.








