नवादा- नवादा में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान कौवाकोल प्रखंड के माहापुर गांव निवासी ब्रह्मदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र सचिन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सचिन सिपाही की भर्ती परीक्षा देने जा रहा था।
तभी नवादा के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित पवन मैरिज हॉल के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








