साहिबगंज- एसीबी ने कार्रवाई करते हुए गुरूवार को बरमसिया पंचायत सचिव 3,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम पंचायत सचिव को अपने साथ दुमका ले गई. आरोपी का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार एसीबी के डीएसपी दुमका की टीम को जनमन आवास योजना में बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत के करमटोक पहाड़ निवासी सुनील मालतो ने आवास योजना में 7500 रुपये की घूस मांगने की शिकायत की थी.
शिकायतकर्ता ने यह आरोप बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार पर लगाया था. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजना तैयार की और टीम के सदस्यों को बरहट प्रखंड कार्यालय के बाहर चाय की दुकान के पास तैनात किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बीच आवेदक के द्वारा पंचायत सचिव संतोष कुमार को चाय पीने के बहाने चाय दुकान के पास बुलाया और उन्हें घूस की पहली किस्त 3500 रुपये थमा दिया. इस दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ लिया.








