रांची- बासुकीनाथ धाम के कांवरिया रूट पर एक हादसा हुआ है जहां दर्शनियाटिकर से शिवगंगा घाट जाने वाले रास्ते में एक शेड अचानक टूटकर गिर गया. इस घटना में कई कांवरिया घायल हो गए हैं. घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि बासुकीनाथ धाम में कांवरियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए पंडाल बनाया गया है. मंगलवार को कांवरिया मंदिर में प्रवेश के लिए रूट लाइन में जा रहे थे. इसी दौरान रूट लाइन में बनाया गया लोहे का एंगल और पंडाल अचानक गिर गया.
पंडाल के गिरने से कई कांवरिया उसके नीचे दब गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए. मौके पर सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी की हालत स्थिर है. इस हादसे को लेकर कांवरियों में नाराजगी देखने को मिली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
श्रद्धालुओं ने शेड निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठाया है. साथ ही शेड निर्माण पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. कांवरियों का कहना है कि शेड के निर्माण में अनियमितता बरती गई है. जिसके कारण शेड बारिश का दबाव नहीं झेल पाया और ढह गया.
वहीं, घायल कांवरियों ने बताया कि प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कि मेला प्रभारी और प्रबंधन से जुड़े कई अन्य अधिकारियों से इस पूरे मामले का कारण जानने की कोशिश की गई लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका.








