पटना- बिहार में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ा एक्शन लिया है. ईओयू ने पूर्व विधायक बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस जारी किया है।
जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है उनमे बीमा भारती के अलावा संजय पटेल, प्रमोद कुमार और सनी कुमार शामिल हैं. सभी को ईओयू के कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. पूर्व विधायक बीमा भारती आरजेडी की नेत्री हैं.
बीमा भारती को 21 जुलाई को ईओयू के सामने पेश होने का नोटिस मिला है. नीतीश सरकार के विश्वास मत हासिल करने के दौरान जदयू विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई थी. इस पूरे मामले की जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई कर रही है. इस मामले में राजद से जुड़े इंजीनियर सुनील से भी ईओयू पूछताछ कर चुकी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








