पटना- पटना में अपराधियों और पटना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस घटना में एक अपराधी को गोली लगी है. वहीं एक को गिरफ्तार किया गया है. घटना देर रात की बताई जा रही है.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के पैरपूरा गांव निवासी सूरज कुमार और आलोक कुमार के रूप में हुई है. जिसमें सूरज कुमार को गोली लगी है. जिसका इलाज पटना में चल रहा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि रानी तालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि पान दुकानदार सनी कुमार के साथ हुए लूटकांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है. जिसके बाद पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
देर रात पुलिस की टीम जब अपराधी को पकड़ने पहुंची, तो पुलिस को देखते ही अपराधी फायरिंग करने लगे. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. जिसमें सूरज कुमार के पैर के पास गोली लगी और वह घायल हो गया. वहीं दूसरा अपराधी भाग रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.








