बेगूसराय- बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि स्टैंड के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास की है. मृतक की पहचान छोटू महतो के बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम प्रिंस कुमार है. दोनों रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर वसूलते हैं.
रोज की तरह आज भी जब ये लोग बैरियर पर खड़े थे, तभी दो नकाबपोश अपराधी बाइक से आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया. मृतक की मां ने अपने बयान में कुछ लोगों के नाम लिए हैं, जिन पर हत्या में शामिल होने की आशंका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. वहीं, बेगूसराय एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है. एक मृतक के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी मिल रही है. CCTV की जांच की जा रही है.








