पटना- इंडिया गठबंधन के द्वारा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोध में 09 जुलाई कोबिहार बंद बुलाया गया था. महागठबंधन की ओर से बुलाए गए बिहार बंद और चक्का जाम का व्यापक असर देखने को मिला.
सड़क से लेकर रेलवे स्टेशन तक विरोध प्रदर्शन तेज रहा. पटना में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव ने मार्च निकाला.कई जगह टायर जलाए गए, रेलगाड़ियां रोकी गईं, सड़कें जाम रहीं।
बंद की शुरुआत हाजीपुर से हुई, जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु पर जाम लगा दिया. इसके बाद पटना के मनेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को बाधित कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हाजीपुर में राजद विधायक सड़क पर क्रिकेट खेलते नजर आये तो वहीं भगवानपुर में राजद समर्थकों ने भैंस बांधकर सड़क जाम कर दिया. वहीं गोरौल में पूर्व एमएलसी सुबोध राय ने सड़क पर दरी बिछाकर और आगजनी कर सड़क जाम कर दिया.चक्का जाम के चलते पटना से हाजीपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे शहरों तक आवागमन प्रभावित हुआ.
जहानाबाद के कोर्ट स्टेशन पर पटना-गया रेल को रोका गया. पटना के सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल पटरी पर बैठकर प्रदर्शन किया. दरभंगा में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोका गया और कार्यकर्ता रेल ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी करते रहे.
मनेर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया. कई स्थानों पर इस तरह की आगजनी की घटनाएं सामने आईं. बंद के कारण राजधानी और अन्य शहरों में आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार बंद मार्च की अगुवाई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने की. दोनों सड़क पर उतरे और उनके साथ भारी संख्या में पार्टियों के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते देखे गए.
इस दौरान पुलिस ने राहुल-तेजस्वी के काफिले को चुनाव आयोग कार्यालय की ओर जाने से रोक भी दिया. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.








