पटना- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि पहले तो इस बात की जांच होनी चाहिए कि राजश्री यादव कैसे बिहार की वोटर बनीं हैं?
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष खुद को समाजवादी कहते हैं लेकिन ये कैसा समाजवाद है, जहां शादी के बाद अपनी पत्नी का नाम ही बदल दिया.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री क्रिश्चियन हैं. इसलिए उनका नाम बदल दिया गया. ऐसे में वह जानना चाहते हैं कि इसकी क्या जरूरत थी. क्या क्रिश्चियन होना गुनाह है?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव लगातार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर रहे हैं. वह तो जानना चाहते हैं कि उनकी पत्नी का नाम कैसे बिहार के वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा, इसकी जांच होनी चाहिए.
जहां तक ‘आधार’ को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है तो विपक्षी नेताओं को पता होना चाहिए कि आधार पर लिखा हुआ है कि ये नागरिकता को प्रमाणित नहीं करता है.
तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2021 में अपने बचपन की दोस्त राजश्री से दिल्ली में शादी की थी. हालांकि उनका असली नाम रेचल गोडिन्हो था लेकिन शादी के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने रेचल से नाम बदलकर राजश्री यादव कर दिया. वह मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








