रांची- रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर के पास भैरवी नदी की तेज धारा में एक बुजुर्ग श्रद्धालु फंस गए. तेज धारा में किसी तरह बुजुर्ग ने नदी के बीच में स्थित चट्टान को पकड़कर खुद को संभाला. धारा में फंसने के बाद उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे बुजुर्ग को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
बताया जा रहा है कि हजारीबाग जिले से मां छिन्नमस्तिका देवी के दर्शन के लिए बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ रजरप्पा पहुंचे थे. दर्शन से पहले वे स्नान करने के लिए भैरवी नदी में उतरे. बारिश के कारण नदी का बहाव बहुत तेज था, जिसकी चपेट में वे आ गए.
बचाव कार्य में शामिल मंदिर के पुजारी पप्पू बाबा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नदी के बीच में चट्टान पर फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदार को रस्सी के सहारे बुजुर्ग तक भेजा गया. इसके बाद बुजुर्ग की कमर और हाथ में रस्सी बांधकर उन्हें नदी के किनारे सुरक्षित लाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








