रांची- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी दी गई है. फोन पर धमकी देने वाले ने सीधे कहा कि 24 घंटे के भीतर तुमको उड़ा देंगे.
इरफ़ान अंसारी ने बताया कि पहली बार किसी ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी है. उन्होंने रांची के पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा को फोन पर इसकी जानकारी दी. उनको 7903928578 नंबर से धमकी भरा फोन आया था.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि झामुमो कोटे के मंत्री हफीजुल हसन की हार्ट की सर्जरी नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में होनी है. उन्हीं को देखने के लिए वे दिल्ली पहुंचे थे. इसी बीच देर रात फोन पर धमकी मिल गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
FIR दर्ज कराने के मामले पर मंत्री ने कहा कि पहले तो यह देखना है कि फोन करने वाला आखिर किस तरह का आदमी है. अगर कोई आम इंसान नशे में धुत होकर बिना सोचे समझे बोल गया होगा तो उसकी काउंसलिंग की जा सकती है.
उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि के नाते उनका हर तरह के लोगों से मिलना जुलना होता है. इसलिए वह नहीं चाहेंगे कि यह बात कानूनी रूप ले. अगर इसमें कोई साजिश होगी तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर होगी.








