पटना- आरजेडी की विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने लालू यादव की तुलना भगवान शिव से की है. उन्होंने कहा- भगवान शिव के बाद लालू यादव ‘जिंदा भगवान’ है.
मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचीं डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि एक शिव तो बाबा साहब अंबेडकर थे, जो चले गए लेकिन दूसरा शिव राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं, जो हमारे जैसे गरीबों के लिए जिंदा भगवान हैं.
उन्होंने कहा कि इस धरती पर बहुत सारे वीर पैदा हुए लेकिन महावीर की जगह किसी ने नहीं ली. बहुत सारे पुरुष पैदा हुए जो ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं लेकिन भीष्म पीतामह की स्थान कोई नहीं ले पाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उर्मिला ठाकुर ने आगे कहा कि बहुत सारे राजनीतिक पैदा हुए लेकिन कृष्ण का स्थान किसी ने नहीं लिया. बहुत सारे मर्यादा वाले पुरुष पैदा हुए लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम का स्थान कोई नहीं ले पाया.
बहुत सारे निर्गुण के उपासक पैदा हुए लेकिन कबीर का स्थान कोई नहीं ले पाया, उसी तरह बहुत सारे एमपी-एमएलए, मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल सब पैदा ले लिया लेकिन बाबू लालू प्रसाद का स्थान न कोई लिया है और न कोई लेना वाला है.
बता दें कि बेगूसराय जिले के गढ़पुरा की रहने वाली उर्मिला ठाकुर को लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. वह अक्सर लालू की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि लालू नहीं होते तो वह आज राजनीति में नहीं होतीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








