पटना- जन सुराज पार्टी को चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह मिल गया है. आयोग ने ‘स्कूल बैग’ का निशान अलॉट किया है. पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनाव में अपने सभी 243 प्रत्याशियों को इसी चिह्न के साथ मैदान में उतारेगी.
दरअसल, जन सुराज ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” की मांग की थी, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है. निर्वाचन आयोग ने जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” आवंटित कर दिया है.
जन सुराज पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल बैग शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है, जो उनकी विचारधारा को दर्शाता है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को फिर से नाव चुनाव चिन्ह वापस मिल गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को पर्स चुनाव चिह्न दिया गया था, लेकिन एक बार फिर पुराना चुनाव चिह्न नाव प्राप्त हो गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को “गैस सिलेंडर” चुनाव चिन्ह स्थाई रूप से आवंटित किया गया है.








