डेस्क- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। कुल्लू जिले में 3 जगह सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा।
इसके कारण कई जगह बाढ़ की स्थिति बनी है। इस घटना के बाद इलाके में जीवा नाले में तेज़ सैलाब आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस घटना में बाप-बेटी समेत 3 लोग पानी में बह गए।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं. स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वह नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि हिमाचल समेत कई राज्यों में मानसून का कहर जारी है. उधर, गुजरात के 26 जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं. भारी बारिश के चलते तीन जिलों में रेड अलर्ट है.
मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि सूरत के साथ-साथ गुजरात के अन्य हिस्सों में अभी राहत मिलने वाली नहीं है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है.
उधर, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। 7 लोगों में 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








