पलामू- पलामू में दर्दनाक हादसा हो गया है जहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों मृतक बच्चे आपस में मौसेरे भाई हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग के बच्चों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पीटल के लिए भेज दिया है.
परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे शनिवार की दोपहर बाद से घर से लापता थे. देर रात परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. शनिवार देर रात परिजन और पुलिस ने एक साथ बच्चों की तलाश शुरू कर दी.
इस तलाशी अभियान के दौरान तालाब के पास दोनों के कपड़े बरामद हुए थे. इसके बाद में रविवार की सुबह दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बरामद किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है’








