बेतिया- SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ 65 लाख रुपये की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं. यह कार्रवाई एसएसबी और पटना से आई एनसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की है.
तस्कर बाइक से बोरे में चरस लेकर नेपाल से बेतिया जा रहा था, इसी दौरान ये एक्शन हुआ है. गिरफ्तार चरस तस्कर की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द गांव निवासी रामदेव साह के पुत्र छोटू साह (30) के रूप में हुई है.
चरस तस्कर नेपाल से बड़ी खेप लेकर भारत आ रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उसे धर दबोचा. तस्कर को एसएसबी ने सिकटा थाना को सुपुर्द कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








